जमुई: सोनो नर्सरी के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 18, 2025 सोनो नर्सरी के पास मंगलवार को 4 बजे के करीब बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए देर शाम सदर अस्पताल लाया गया घायल की पहचान सोनो निवासी बादल कुमार के रुप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बादल सामान लाने के लिए सोनो बाजार जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया। जैसे उसकी बाइक सड़क पर पलट गई जिसमें वह घायल हो गया।