जमुई: जमुई शहर में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च
Jamui, Jamui | Feb 18, 2025 जमुई शहर में झाझा के बालियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन काफी अलर्ट है। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वही इसको लेकर मंगलवार की दोपहर 2 बजे के करीब जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा बलों के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया।