जमुई: करमटांड़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल से किया गया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Feb 18, 2025 करम टांड़ गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार करम टांड़ गांव निवासी भोपाल यादव बुरी तरह घायल हो गए।जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भोपाल यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने मंगलवार की दोपहर बाद 2:00 बजे पटना रेफर कर दिया।