हज़ारीबाग: हजारीबाग ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा
हजारीबाग ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दोपहर दो बजे उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचिव सीके दास, उपाध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।