सरीला: हरदुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना अंतर्गत हरदुआ गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 22 वर्षीय एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वहीं मृतक महिला के पिता ने पुत्री पूजा के पति शिवसिंह पर दहेज की मांग पूरी ना हो पाने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया।