अफीम उत्पादक किसानों ने डूंगला से भिंडर तक रैली निकालकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के बैनर तले अफीम किसान मोर्चा ने वर्ष 2018 से 2025 तक के डोडा चूरा नष्टीकरण को मान्यता देने और किसानों को उचित राहत व मुआवजा देने की मांग की।