गिरिडीह: कोर्ट से लौटते वक्त कुंडा निवासी मुकेश मंडल पर हमला, मारपीट में घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती
देवघर जिला के थाना कुंडा निवासी मुकेश मंडल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को 2 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि मुकेश मंडल पिता शंकर मंडल की शादी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद गांव में हुआ था। शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। जिसमें दो बच्चे भी है। इनकी पत्नी पिछले 3 साल से मायके जाने के बाद ससुराल वापस नहीं आई।