गिरिडीह: संविधान दिवस पर समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई
संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को 11 बजे समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान उपायुक्त ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर शपथ ली।इस अवसर पर उपायुक्त ने संविधान के निर्माण और उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।