गिरिडीह: उत्पाद विभाग की टीम को डुमरी में मिली सफलता, अवैध विदेशी शराब की खेप पकड़ी
अवैध विदेशी शराब की खेप को उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी इलाके में पकड़ने में सफलता हासिल की है। बुधवार को 2 बजे पपरवाटांड स्थित उत्पाद कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 800 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद माल की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।