गिरिडीह: किसान जनता पार्टी की झंडा मैदान में जमीन विवाद संबंधी मुद्दों को लेकर बैठक संपन्न
जमीन विवाद संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को 2 बजे तक किसान जनता पार्टी की एक बैठक झंडा मैदान में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जमीन विवाद और सड़क दुर्घटना मे काफी संख्या में लोगों का दर्दनाक मौत हो रहा है ।