मुरैना में बाढ़ क्रमांक 30 में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव! अधिकारी और कर्मचारी हुए घायल स्टेशन थाने में दिया गया आवेदन 👇
🔴 जेसीबी को बनाया निशाना, कार्यपालन यंत्री समेत कई कर्मचारी घायल
मुरैना। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की माहौर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान जेसीबी मशीन को भी निशाना बनाया गया।
पथराव में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सहित कई कर्मचारियों को पत्थर लगने से चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
वहीं, पुलिस घटनास्थल के वीडियो के आधार पर पथराव और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
वीडियो हो रहा है सोशलमीडिया पर वायरल
Morena, Morena | Oct 9, 2026