बगोदर: दामा में भाकपा माले ने डोमन महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनाई
बगोदर प्रखंड के दामा में भाकपा माले ने बुधवार को डोमन महतो के 13वीं पुण्य तिथि मनाया।इस दौरान बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह समेत उपस्थित लोगो ने बारी बारी से उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। वही इस दौरान पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि डोमन महतो आजीवन आम जनता के हक़ -हकूक के लिए सक्रिय रहे है।