समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 23 जुलाई 2026
आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में कला एवं संस्कृति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को युवा उत्सव कार्यक्रम एवं 15 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को कराने का निदेश दिया गया।
अटल कला भवन के निर्माण की प्रगति असंतोषजनक पायी गयी। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को कार्य में प्रगति लाने एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
आम्रपाली केन्द्र में अधिक से अधिक नामांकन कराने एवं गुणवता युक्त प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया। साथ ही निदेश दिया गया कि आम्रपाली केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में कराये जाने हेतु निदेश दिया गया।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Buxar, Bihar | Jul 23, 2026