कुटुंबा: कुटुंबा में धान में शीथ ब्लाइट का प्रकोप, किसानों की चिंता बढ़ी
धान की लहलहाती फसल पर इन दिनों शीथ ब्लाइट रोग का प्रकोप बढ़ गया है। किसान इसे स्थानीय स्तर पर कोढ़िया बीमारी के नाम से भी जानते हैं। सुही, तुरता, सोनबरसा, रामपुर और रसूलपुर समेत कई गांवों में धान के पौधों में रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पौधों के पत्ते पुआल की तरह सूखने लगे हैं। किसानों ने फसल को नुकसान होने की आशंका जताई है