सिरसागंज: गांव नगला अतिया में शराबी युवक के आएदिन की गाली गलौज से शख्स हुआ परेशान, युवक के विरुद्ध थाने में दी गई तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला अतिया निवासी शख्स रामबाबू अपने ही गांव के एक शराबी युवक की आएदिन की गंदी गंदी गाली गलौज से तंग आ गया है। रामबाबू द्वारा रविवार को थाने में पहुंच कर तहरीर दी गई है। युवक के विरूद्ध दी गई तहरीर में कहा गया है कि गांव का ही युवक शराब के नशे में आएदिन उसके दरवाजे पर आकर बिना वजह गाली गलौज कर परेशान करता रहता है।