बिजनौर: बिजनौर और हल्दौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान चार पशु चोरों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 30, 2024 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब शाम 7:00 बजे हल्दौर व बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने शरिफपुर नहर पटरी के पास मुठभेड़ के दौरान चार पशु चोर कों गिरफ्तार किया है। जिसमें गोली लगने से तीन पशु चोर घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गैंग के दो सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।