बिजनौर: बिजनौर में बैराज रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 30, 2024 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब शाम 5:00 बजे बैराज रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से फहीम नाम का एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायल फहीम को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर फरार हो गया।