भारतीय मजदूर विद्युत श्रमिक संघ ने विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ ने शिफ्टवार ड्यूटी, फील्ड में कर्मचारियों की कमी दूर करने, स्मार्ट मीटर अपडेट, बिलिंग प्रिंटर और ओवरटाइम भुगतान सहित कई मांगें उठाईं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संसाधनों और स्टाफ की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने 3 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सहायक अभियन्ता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
Jalor, Jalor | Jun 2, 2026