श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बेनीसर फांटे के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रक में बीकानेर की ओर जा रही हरियाणा नंबर की वेन्यू कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। मौके से गुजर रहे संदीप जाखड़ ने तुरंत अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। सूचना पर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंच