सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी का आरोप, तीन साथी फरार
सवाई माधोपुर से साइबर ठगी के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मामला रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र का है, जहां थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुस्तला-टोंक रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, मौके पर एक स्कॉर्पियो, एक वैन्यू कार और एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। पुलिस को देखकर चार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र मीना पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 29 वर्ष, निवासी छारोदा, थाना कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, दो कार, एक मोटरसाइकिल, एक बैंक पासबुक और दो एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल एप और टेलीग्राम चैनलों के जरिए लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देते थे। प्रारंभिक जांच में बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन से करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।
इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित कुल नौ शिकायतें दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। मामले में वित्तीय और तकनीकी जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी के जरिए कितनी रकम लोगों से ली गई।
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #Gangapurcity #सवाईमाधोपुर #SawaiMadhopur Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur News 25 Rajasthan Rajendra Kumar Meena