इकौना: महदेइया में शौच के लिए जा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा शव
घर से शौच के लिए जा रहे एक युवक का खंभे से घर आई कटी हुई बिजली की केबिल से स्पर्श हो गया, जिसके चलते युवक करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।