डंडा: भिखही में रामलीला के मंच से नशामुक्त समाज बनाने का संदेश
Danda, Garhwa | Oct 18, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड अंतर्गत भिखही गांव में युवा विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर प्रयागराज से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। आयोजन के माध्यम से लोगों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश भी