कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कांकेर शहर का किया पैदल निरीक्षण
* नए बस स्टैंड एवं मेला भाटा क्षेत्र में पहुंचकर कलेक्टर ने स्वच्छता व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया।
* नवनिर्मित 5 हजार लीटर क्षमता की पेयजल टंकी से एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश।
* सड़कों की नियमित सफाई, डिवाइडरों में लगे पौधों की सिंचाई एवं प्रतिदिन वार्डों के निरीक्षण के निर्देश।
* निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए सब इंजीनियर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।
* दूधावा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश।
* शहर में संचालित अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।
* नए बस स्टैंड के समीप छात्राओं से आत्मीय संवाद कर कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन भी किया।
स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित कांकेर की दिशा में जिला प्रशासन की पहल
712 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 5, 2026