कांकेर। शहर के टिकरापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित गणेश उत्सव के समापन अवसर पर 22 सितंबर को भव्य गणेश विसर्जन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। युवा समिति टिकरापारा कांकेर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में राज धुमाल दुर्ग, दुल्हे राय अधिकारी ग्रुप और डीजे कमलेश की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं आकाश लाइट कांकेर द्वारा विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गणपति बप्पा की शोभायात्रा में सहभागी बनने की अपील की है। पूरे आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ। 🙏🐘🌺
#reelsinstagram #kanker #shorts #ganpatibappamorya #viralreelsvideo❤️
Kanker, Kanker | Sep 21, 2026