सतना रीवा रोड मे बेहद शर्मिंदगी भरी तस्वीर सामने आई है । डिग्री कॉलेज के पास एक पुलिसकर्मी बीच सड़क सरकारी बोलेरो वाहन रोककर बेखौफ खुलेआम पेशाब करता हुआ नजर आया । एक कार सवार ने मोबाइल कैमरे में शर्मसार करने वाली तस्वीर कैद कर ली, जो शनिवार की दोपहर 1230 बजे सोशल मीडिया में वायरल हो रही है । देखना होगा कि एसपी क्या कार्रवाई करते हैं ।