एकमा: गैस आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध
Ekma, Saran | Apr 2, 2026 एकमा प्रखंड के परसा क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा नाराज लोगों ने एकमा मशरख मुख्य मार्ग पर परसा गढ़ बाजार स्थित बाबा प्रसाद नाथ मोर के पास गैस सिलेंडर रखकर सड़क जाम कर दिया। यह जाम सुबह करीब 9:00 से शुरू होकर लगभग 11:00 तक चला । जिस कारण वाहनों की आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई।