धोरैया: कदमा मोड़ के पास सीमेंट की दुकान में अज्ञात चोरों ने की चोरी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
कदमा मोड़ के समीप स्थित सीमेंट की दुकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने छत का दरवाजा तोड़ दुकान में प्रवेश कर काउंटर में रखे नगद रूपए समेत छड़ रिंग तार सहित कई समान की चोरी कर भाग निकले.रविवार की सुबह करीब 9 बजे दुकान मालिक मुरादी ने बताया की शनिवार की शाम दुकान बंद कर धोपसंडा चले गए. वही रविवार को सुबह जब दूकान खोल कर देखा तो पाया कि चोरी हो गई है.