झांसी: वंदे भारत प्रकरण में झांसी में कांग्रेस ने बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 झांसी में वंदे भारत ट्रेन के एक हालिया प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झांसी कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक राजीव सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।