झांसी: झांसी में माहौल बिगाड़ने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, भड़काऊ पोस्ट डालने पर नवाबाद पुलिस ने लिया एक्शन
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ धार्मिक द्वेष भड़काने वाली पोस्ट की थीं। वहीं, जब इसकी जानकारी मुस्लिम धर्मगुरु और समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।