झांसी: झांसी यार्ड से ट्रेन में चढ़े किन्नरों ने यात्रियों से की जबरन वसूली, विरोध करने पर यात्रियों से की बतमीजी और झगड़ा
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 झांसी मंडल की ट्रेनों में किन्नरों और मांगने वालों से सफर करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा है। सोमवार मंगलवार की रात महाकौशल एक्सप्रेस में भी ऐसा ही हुआ है। यहां ट्रेन के जनरल कोच में चढ़े कई किन्नरों ने यात्रियों से जबरन वसूली की। जिन यात्रियों ने पैसे देने से इनकार किया तो उन्हें बतमीजी करी। जिसका वीडियो यात्री ने बना कर सोशल मीडियो पर वायरल कर दिया।