झांसी: ग्वालटोली में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने ओवरडोज दवाओं का सेवन किया, हुई मौत, बेटा बोला- 25 साल से थे बीमार
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 झांसी में बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर दवाओं का ओवर डोज ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह बीते 25 साल से बीमार चल रहे थे। सभी जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में भी रहने लगे थे, बीते दिन उन्होंने एक साथ 50 गोली खा लीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।