उज्जैन: नीलकंठ द्वार से महाकाल तक 11 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क, 127 भवनों पर लगी मार्किंग 🛣️🚧
आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए उज्जैन में यातायात को सुगम बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहे तक 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। यह 400 मीटर लंबा मार्ग अब 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे कुल 127 भवन प्रभावित होंगे। नगर निगम की टीम ने भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रभावित भवनों पर मार्किंग और सड़क की नपती का कार्य पूरा कर लिया है, जिसके बाद जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। इस चौड़ीकरण से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
#UjjainNews #Simhastha2028 #MahakalCorridor #UjjainDevelopment #siti24ujjain