वारासिवनी: रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला
लालबर्रा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हनुमान मंदिर से लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग ने पास में रखे कपड़ों और लकड़ियों को भी चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम पहुंची और शॉर्ट सर्किट से क्षतिग्रस्त केबल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की