साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड में रविवार को नीति आयोग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन कुमार ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कौड़ीखुटना में आंगनबाड़ी केंद्र, सोलर वाटर सप्लाई, मल्टी विलेज स्कीम और मोबाइल मेडिकल यूनिट का जायजा लिया।
इसके बाद मिर्जाचौकी स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कक्षाओं, आईसीटी कंप्यूटर लैब, साफ-सफाई और शौचालय समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कंप्यूटर लैब के बेहतर संचालन को लेकर विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने मंडरो प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड की श्रेणी से ऊपर लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
#साहिबगंज #मंडरो #प्रिय_रंजन_कुमार #नीति_आयोग #साहिबगंज_न्यूज मंडरो_न्यूज विकास_योजना पीएम_श्री_विद्यालय शिक्षा स्वास्थ्य झारखंड_न्यूज संथालहूलएक्सप्रेस