नरकटिया: सिसवा के शिक्षाविद भोला ने क्षेत्र के मैट्रिक व इंटर के टॉपर छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
सिसवा के शिक्षाविद भोला ने गुरुवार को मैट्रिक व इंटर के टॉपर छात्र छात्राओं को पुरष्कार देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर वे छात्र छात्राओ को मेडल व ट्रॉफी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ हीं उन्हें आगे की उच्च शिक्षा में पूरा-पूरा सहयोग का भरोसा दिया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं ने शिक्षाविद द्वारा उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया है।