नरकटिया: जटवा 1220 में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बहाल की गई:सहायक अभियंता राजीव कुमार
जटवा 1220 में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की लोवोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। जानकारी देते हुए विभाग के सहायक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि लोवोल्टेज को लेकर उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे थे। कई बार प्रदर्शन भी की थी,स्थानीय विधायक डॉ शमीम अहमद ने भी ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए लगातार प्रयासरत थे।