नरकटिया: अजगरवा गांव में हुए दो पक्षो के विवाद को सुलझा लिया गया,गांव में छाई शांति,पुलिस बल को वापस बुलाया गया
अजगरवा गांव में दो पक्षो के बीच उपजे विवाद को स्थानीय बुद्धिजीवियों के सहमति से सुलझा लिया गया है। जिसके बाद से गांव में पुरी तरह शांति है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गांव में शांति आने के बाद पुलिस बल को वापस बुला लिया गया है। वहीं प्रशासन गांव की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।