नरकटिया: चैलाहा-जानपुल सड़क मोहल्ले की सड़क से ऊंचा बनाने का विरोध करते हुए लोगों ने कार्य रोका,पीडी ने नीचा करने का दिया आश्वासन
चैलाहा जानपुल सड़क का निर्माण मोहल्ले के सड़क से ऊंचा बनाने का विरोध करते हुए मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार कार्य रोक दिया। सूचना पर पहुंचे NHAI के पीडी अमरेश कुमार ने सड़क नीचा करने के साथ सैफुल होदा के घर के पास पुल बनाने का आवश्वासन दिया। लोगों का कहना था,कि मुख्य सड़क ऊंचा होने से बरसात का पानी मोहल्ले में जमा होगा। आश्वासन के बाद दुबारा कार्य शुरू हो पाया।