जेवर: जहांगीरपुर भट्टे के पास पुलिस ने लंबे समय से वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने बुधवार/गुरुवार मध्य रात्रि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से दीपक के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आज उसे जेल भेजा जा रहा है।