जेवर: रबूपुरा क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 14 वर्षीय नाबालिग किशोर, पुलिस कर रही है घटना की जांच
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से बाजार के लिए निकल 14 वर्षीय नाबालिग किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं परिजनों ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। पीड़ित परिजनों ने बताया है कि 17 फरवरी 2025 को 14 वर्षीय किशोर घर से बाजार के लिए निकला था तभी से वह वापस लौटकर नहीं आया है।