जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।