जेवर: जेवर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी महिला पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार रात को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी महिला पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा महिला को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।