जेवर: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-19 में निर्माणाधीन मकान से खिड़की, दरवाजे व लाखों रुपए की सरिया चुरा कर चोर हुए फरार, जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा में स्थित सेक्टर-19 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन मकान के खिड़की दरवाजे व लाखों रुपए की सरिया चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।