खानपुर: खेड़ली मीरां गाँव के राजकीय विद्यालय की जमीन को राजस्व विभाग ने अतिक्रमण मुक्त कराया
खानपुर क्षेत्र के खेड़ली मीरां गाँव के राजकीय विद्यालय की जमीन को आज बुधवार को शाम 4:00 बजे के लगभग राजस्व विभाग ने अतिक्रमण मुक्त करवाया। यह कार्रवाई खानपुर तहसीलदार हेमराज कपूर के आदेश पर राजस्व विभाग द्वारा की गई। जिसमें स्कूल भवन खेल मैदान के लिए दर्ज आरजी खसरा नंबर 1/296 जिसका रंग बाद 0.8094 हेक्टर है उसका सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण को हटाया गया ।