धर्मशाला: धर्मशाला में पुलिस ने दो लोगों से 13 ग्राम चिटा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार को 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गत दिवस गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मशाला में 2 लोगों को 13 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शशि कुमार तथा गौतम निवासी बागनी धर्मशाला के तौर पर हुई है । गुरुवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।