कोल: अलीगढ़ की अरीबा ने निशानेबाजी में कमाल दिखाते हुए राष्ट्रीय खेल में जीता सिल्वर मेडल
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में अलीगढ़ की अरीबा ने (स्कीट) में सिल्वर मेडल हांसिल किया है। यूपी से मेडल हासिल करने वाली वह अकेली निशानेबाज रहीं। अब तक अरीबा अपने निशानेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले 10 वर्षों में 21 अंतरराष्ट्रीय, 12 राष्ट्रीय समेत अन्य चैंपियनशिप में कुल 34 मेडल जीत चुकी हैं।