कोल: तस्वीर महल पर बिना वर्दी SP सिटी को युवक ने स्टाफ का दिखाया रौब, पुलिस ने 1 घंटे जांच के बाद छोड़ा
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 तस्वीर महल पर एक युवक बिना वर्दी के एसपी सिटी को ही स्टाफ का रौब दिखाने लगा। एसपी सिटी मृगाँक शेखर पाठक मंगलवार रात्रि शहर में बिना वर्दी निरीक्षण कर रहे थे। बुलेट बाइक सवार 2 युवकों को सुरक्षा कर्मियों ने कई बार रोकने का प्रयास किया लेकिन रुका नहीं। इस दौरान बिना वर्दी के एसपी सिटी ने खुद ही युवकों को रोका तो वह एसपी सिटी को ही स्टाफ का रोक दिखाने लगे।