कोल: अलीगढ़ प्रदर्शनी में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने मचाया धमाल, दर्शक जमकर झूमे, हाथरस सांसद भीड़ में फंसे
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 प्रदर्शनी में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने मंगलवार रात्रि जमकर धमाल मचाया है। रात्रि 9:30 बजे जस्सी गिल कोहिनूर मंच पर पहुंचे। मंच पर उन्होंने अपनी फेमस गाने बापू जमींदार से गानों की शुरुआत की और उसके बाद एक से एक गाने गए जिस पर दर्शक झूमते हुए नजर आए हैं। जस्सी गिल की नाइट को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस व RAF को मौके पर तैनात किया गया।