कोल: जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने के चलते एक महिला की मौत हो गई। 58 वर्षीय मुन्नी देवी घरेलू महिला थी। मुन्नी मंगलवार को अपने पति के साथ संभल से एटा जाने के लिए निकली थी। शाम 5 बजे जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर रही थी इस दौरान अचानक ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन चलने के चलते अचानक मुन्नी देवी ट्रेन की चपेट में आ गई जिसके चलते उनकी मौत हो गई।