लक्सर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ बीजेपी नेता सचिन अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर राजभूषण चौधरी का स्वागत किया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल है। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।
#Laksar
#RajBhushanChaudhary
#BJP
#UttarakhandNews
#DhamiGovernment
#ModiGovernment
#LaksarNews